हमीरपुर। विकास खंड बमसन स्थित टौणी देवी की बराड़ा पंचायत के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र लडयूह और चंबोह पंचायत के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र हयोड 1 में अंागनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाएंगे। पदों की भर्ती के लिए 21-45 वर्ष आयु वर्ग की महिला अभ्यर्थी सादे कागज पर आवेदन कर सकती हैं। विकास परियोजना अधिकारी कल्याण चंद ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम आठवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती के लिए आठवीं या उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले पात्र अभ्यर्थी के अभाव में पांचवीं पास अभ्यर्थी भी आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए पात्र होंगी। एक जनवरी 2021 की पारिवारिक स्थिति के आधार पर अभ्यर्थी के परिवार के मुखिया के नाम जारी आय प्रमाणपत्र के अनुसार परिवार की वार्षिक आय 35000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उक्त पदों के लिये संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के संग्रहण क्षेत्र के अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। उक्त रिक्त पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार सात अगस्त को प्रात: 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी टौणी देवी के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार के दिन तक साक्षात्कार शुरू होने से एक घंटा पहले तक आवेदन वापस लिया जा सकता है।