फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अस्पताल के सामने रेहड़ी-फड़ी मार्केट पर स्वास्थ्य विभाग ने जताया ऐतराज

Wed, 19 Aug 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सिविल अस्पताल सुजानपुर के बाहर लगी रेहड़ी फहड़ियां। संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल सुजानपुर के सामने प्रस्तावित रेहड़ी-फड़ी मार्केट को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा ऐतराज जताया है। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राज कुमार ने जिला उपायुक्त को पत्र भेजकर मार्केट को अस्पताल से दूर उपयुक्त स्थान पर स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पताल के मुख्य द्वार के पास रेहड़ियां लगने से खुले में खाद्य पदार्थों के साथ मीट-मछली की बिक्री भी हो रही है। इससे स्वच्छता प्रभावित होने के साथ मक्खियों, मच्छरों और आवारा पशुओं का जमावड़ा बढ़ रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा है।
भीड़ के कारण अस्पताल के मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित होने से आपात स्थिति में एंबुलेंस और मरीजों के वाहनों को भी परेशानी हो सकती है। नगर परिषद ने एक सप्ताह पहले रेहड़ी-फड़ी वालों को शिफ्ट करने के नोटिस दिए थे और तीन दिन पूर्व प्रक्रिया शुरू कर 25 रेहड़ियां शिफ्ट की थीं।
विज्ञापन

पहले ये रेहड़ियां चौगान के पास लगती थीं, लेकिन वहां नाली में गंदगी जमा होने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

कोट

अस्पताल के आसपास स्वच्छता और शांत वातावरण बनाए रखना जरूरी है। अस्पताल के बिल्कुल सामने रेहड़ी मार्केट स्थापित करना मरीजों के हित में उचित नहीं है। प्रशासन से जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मार्केट के लिए अन्य स्थान निर्धारित करने का आग्रह किया है। -डॉ. राज कुमार, बीएमओ सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें