फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आठ करोड़ के मैकेनिकल ब्लॉक को हैंडओवर का इंतजार

Wed, 19 Aug 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर बडू में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है, लेकिन मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को नए ब्लॉक में कक्षाएं शुरू होने के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से तैयार मैकेनिकल ब्लॉक बिजली-पानी कनेक्शन की औपचारिकताओं और लोक निर्माण विभाग की ओर से भवन हैंडओवर किए जाने की प्रक्रिया में अटका है।
पहले अगस्त में नए ब्लॉक में कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन फिलहाल संशय बना हुआ है। संस्थान प्रबंधन लोक निर्माण विभाग से ब्लॉक हैंडओवर होने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

नया ब्लॉक शुरू होने से विद्यार्थियों को लैब की कमी से राहत मिलेगी। नए भवन में कक्षाओं के साथ पर्याप्त लैब और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे प्रैक्टिकल कार्य और तकनीकी शिक्षा बेहतर तरीके से हो सकेगी।
ब्लॉक में करीब 35 नए कंप्यूटर भी लगाए जाएंगे। ब्लॉक शुरू होने के बाद विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलने की उम्मीद है।
कोट
बिजली-पानी के कनेक्शन की औपचारिक्ताएं की जा रही हैं। जल्द ही नया ब्लॉक विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाया जाएगा। -चंद्रशेखर, प्राचार्य, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें