फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राज्यपाल ने राधाकृष्ण की मूर्ति पर गुलाल लगा किया राष्ट्रीय होली मेले का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष रूप से मथुरा, वृंदावन से आमंत्रित कलाकारों ने होली मेले की शोभायात्रा में लगाए चार चांद
विज्ञापन

चार दिन तक चलेगा मेला, राज्यपाल शुक्ल ने बजाया टमक
कहा, राष्ट्रीय होली मेले की परंपरा को जीवित रखना गर्व की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर में शनिवार को जिला हमीरपुर के प्रसिद्ध चार दिवसीय राष्ट्रीय होली मेले का विधिवत पूजा-अर्चना और गुलाल लगा शानदार आगाज हो गया है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और उनकी पत्नी ज्योति शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए इस मेले का शुभारंभ किया। राज्यपाल जंगलबैरी हेलीपैड पर उतरे। यहां उनका जिला प्रशासन की तरफ से उपायुक्त हमीरपुर और मेला कमेटी अध्यक्ष अमरजीत सिंह, उपमंडल अधिकारी डॉक्टर रोहित शर्मा सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। गॉड ऑफ ऑनर की सलामी लेने के बाद मुख्य अतिथि मेला शुभारंभ स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने रिबन काटकर मेले की शोभायात्रा जलेब को हरी झंडी दिखाई। उसके बाद मुख्य अतिथि शोभायात्रा की अगुवाई करते हुए आगे बढ़े और सुजानपुर मध्य बस स्टैंड के नजदीक पुलिस सहायता कक्षा के पास जिला प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि के सम्मान में पगड़ी रस्म रखी गई थी। यहां मुख्य अतिथि को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने बस स्टैंड पर लगाई गई प्राचीन झांकियां में पहुंचकर पूजा-अर्चना में भाग लिया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से विशेष रूप से मथुरा, वृंदावन से आमंत्रित कलाकारों ने होली मेले की शोभायात्रा में चार चांद लगाए। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए मेले के शुभारंभ स्थल मुरली मनोहर मंदिर पहुंचे। मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचकर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। मंदिर प्रबंधक एवं पुरोहित पंडित रवि नंदन अवस्थी ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाने के बाद मुख्य अतिथि से आरती करवाई और उनके हाथों में गुलाल देकर राधा कृष्ण की मूर्ति पर गुलाल लगवाया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने मंदिर का निरीक्षण किया। मंदिर का इतिहास क्या है, इस पर उन्होंने विस्तृत चर्चा की। इस मेले का आकर्षण का केंद्र रहने वाले प्राचीन वाद्य यंत्रों के पास पहुंचे, यहां उन्होंने टमक बजाया। मुख्य अतिथि ने कहा कि गर्व का विषय है कि महाराजा संसार चंद के समय से चला आ रहा राष्ट्रीय होली मेला आज भी उसी उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें