फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जम्मू के तारीक ने जीता भगेटू का दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। भगेटू गांव में शुक्रवार को महादंगल में कुश्ती मुकाबले करवाए गए। इस दंगल में काफी संख्या में अन्य राज्यों से पहलवान पहुंचे थे। महादंगल आयोजक सुशील ठाकुर की देखरेख में करवाया गया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस महादंगल में बड़ी माली के विजेता पहलवान जम्मू के तारीक को 41,000 रुपये व गुर्ज, उपविजेता पहलवान को 31000 रुपये देकर सम्मानित किया। वहीं, छोटी माली के विजेता पहलवान हरियाणा के रणवीर को 9100 रुपये व गुर्ज और उपविजेता पहलवान पंजाब के जीवन को 8,100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। छिंज कमेटी की ओर से गांव के वरिष्ठ नागरिक कैप्टन चेतराम ने बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पंचायत के प्रधान रणजीत सिंह, प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के संयोजक राजन कुमार, छिंज कमेटी के प्रधान सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह, उपप्रधान सूबेदार मेजर रमेश मेहला, कोषाध्यक्ष ध्यान सिंह, कुलदीप शर्मा, लेखराम, मेजर परसराम, सोनू, काकू और समस्त कमेटी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें