शिव दुर्गा मंदिर डिडवीं में हवन यज्ञ में आहुतियां डालते ग्रामीण। -स्रोत: जागरूक पाठक
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डिडवीं के शिव दुर्गा मंदिर में रविवार को महामृत्युंजय मंत्र जाप एवं हवन का आयोजन किया गया। हवन में शास्त्री विक्की ने श्रद्धालुओं को सावन माह में शिव उपासना के महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि इस पवित्र माह में शिव महापुराण कथा का श्रवण, रुद्राभिषेक, रूद्र अष्टाध्यायी पाठ, शिव पूजन और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से बड़े से बड़ा कष्ट दूर हो जाता है। विशेषकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप असाध्य रोगों से मुक्ति दिलाने वाला होता है, इसलिए सभी को प्रतिदिन इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस अवसर पर ज्ञान चंद शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।