फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सीबीएसई में विलय नहीं होगा कन्या विद्यालय, अब बनेगा एचपी बोर्ड का को-एजुकेशन स्कूल

Thu, 23 Jul 2026 12:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार ने हमीरपुर के दो प्रमुख सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के विलय संबंधी आदेश में संशोधन कर नई अधिसूचना जारी कर दी है। अब राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) हमीरपुर को सहशिक्षा (को-एजुकेशन) स्कूल के रूप में एचपी बोर्ड से संबद्ध रखा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सीबीएसई से संबद्ध रहेगी। संशोधित आदेश के साथ ही छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बनी असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई है।
विलय के निर्णय के बाद छात्राएं और अभिभावक सड़कों पर उतर आए थे। छात्राओं ने गांधी चौक और डीसी कार्यालय के बाहर आकर प्रदर्शन किया था। वहीं, स्थानीय भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने विधानसभा में अभिभावकों और विद्यार्थियों की मांग को रखा था।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से कन्या स्कूल को बंद करने के फैसले को वापस लेने की मांग उठाई थी। वहीं, स्थानीय लोगों, अभिभावकों और विभिन्न संगठनों ने गर्ल्स स्कूल को एचपी बोर्ड के तहत ही बनाए रखने की मांग उठाई थी।
यह आदेश शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से जारी किए गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जारी संशोधित अधिसूचना में पहले जारी विलय संबंधी आदेश में बदलाव करते हुए दोनों विद्यालयों की बोर्ड संबद्धता स्पष्ट कर दी गई है। दोनों विद्यालय प्रशासनिक रूप से अलग-अलग संस्थान के रूप में कार्य करेंगे।
सुनील बिट्टु ने सीएम का जताया आभार

हमीरपुर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि स्कूलों को मर्ज किए जाने के बाद अभिभावकों और विद्यार्थियों के विभिन्न प्रतिनिधिमंडल उनसे मिले थे और स्कूलों के विलय को निरस्त करने की मांग की थी। उन्होंने इससे मुख्यमंत्री को अवगत करवाया और अभिभावकों, विद्यार्थियों की भावनाएं भी समक्ष रखीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने जनहित के मद्देनजर मर्जर आदेश को रद्द कर दिया है।


व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान सुमित ठाकुर, राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर और एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू के आग्रह पर यह निर्णय लिया है। उन्होंने सुनील शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि सरकार ने उनकी मांग पर त्वरित निर्णय लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों की चिंता दूर की है।
अपनी पसंद के बोर्ड वाले स्कूल से पढ़ सकेंगे विद्यार्थी : आशीष
हमीरपुर। विधायक आशीष शर्मा ने कन्या स्कूल को सह शिक्षा में तबदील कर एचपी बोर्ड से संचालित करने के प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि इस विषय को उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बीते बजट सत्र के दौरान भी सरकार के समक्ष रखा था और इस संबंध में उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी भेजा था। देर से ही सही लेकिन प्रदेश सरकार की आंख खुली और विद्यार्थियों के हित में दोनों स्कूलों के विलय को रद्द कर दोनों स्कूलों को दो बोर्डों से सहशिक्षा करने की अधिसूचना जारी की है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षिणक संस्थान हैं। अब विद्यार्थी अपनी पसंद के बोर्ड के तहत संचालित होने वाले स्कूल में दाखिला ले सकते हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष शहरी श्रीपाल शर्मा ने कहा कि विधायक आशीष शर्मा के प्रयास रंग लाए हैं। उन्होंने लोगों की आवाज विसधानसभा के पटल पर बुलंद की। जिला मुख्यालय के इन स्कूलों में जिला सहित आसपास के क्षेत्रों से भी विद्यार्थी पढ़ाई करने आते हैं। अब उन्हें स्कूल और बोर्ड चुनने में कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने विधायक आशीष शर्मा का सरकार के समक्ष इस मुद्दे को जोरों से रखने के लिए आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें