फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन बस अड्डे पर जबरन पैसे मांगने वालों पर प्रशासन की सख्ती

Thu, 23 Jul 2026 12:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। बस अड्डा नादौन पर लोगों से जबरदस्ती रुपये मांगने और रुपये न देने पर अभद्र व्यवहार करने संबंधी शिकायतों पर एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने कड़ा संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।
विज्ञापन

उन्होंने मंगलवार को पुलिस, नगर परिषद और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम निशांत शर्मा की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई के दौरान एक वृद्ध महिला और पुरुष को पकड़ा गया।
उनका विवरण दर्ज करने के बाद उन्हें चेतावनी देकर इस शर्त पर छोड़ा गया कि वे दोबारा भीख नहीं मांगेंगे। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कुछ महिलाएं मौके से चली गईं, जिन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीएम निशांत शर्मा और थाना प्रभारी नाजर सिंह ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर जबरन भीख मांगते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें। प्रशासन को शिकायतें मिली थीं कि कुछ प्रवासी महिलाएं बसों में चढ़कर यात्रियों को जबरन रुपये देने के लिए मजबूर करती हैं और रुपये न देने पर अभद्र टिप्पणियां करती हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
इस दौरान संयुक्त टीम ने बस अड्डे और आसपास के क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की दुकानों और रेस्तरां का भी निरीक्षण किया। दुकानदारों को निर्देश दिए कि नियमों का पालन सुनिश्चित करें। दुकानों में अवैध कैबिन बनाने या पर्दे लगाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम निशांत शर्मा ने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने दुकानदारों और आम लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें