फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जोल पलाही के सात किमी के दायरे में ब्यास का प्रवाह रिवर राफ्टिंग के लिए अनूकुल

Sat, 15 Nov 2025 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ब्यास नदी। संवाद। - फोटो : घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे एसपी, एएसपी व एसडीएम।
विज्ञापन
संजीव वालिया
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर में साहसिक खेलों का सपना साकार होने वाला है। यह सपना न सिर्फ रोजगार को पंख लगाएगा, बल्कि लंबे समय से जिस योजना पर चर्चा चल रही थी, वह भी हकीकत बनने जा रही है।
ब्यास नदी के तटवर्ती क्षेत्र में जोल पलाही के लगभग सात किलोमीटर के दायरे को रिवर राफ्टिंग के लिए पूरी तरह उपयुक्त पाया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली की विशेषज्ञ टीम ने विस्तृत निरीक्षण के बाद इसे साहसिक खेलों के लिए सुरक्षित और अनुकूल घोषित किया है।
विज्ञापन

इस पहल से सुजानपुर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। ब्यास नदी का यह हिस्सा प्राकृतिक सुंदरता, प्रवाह और तकनकी पैरामीटर्स की दृष्टि से रिवर राफ्टिंग के लिए आदर्श माना गया है। ऐसे में यहां साहसिक गतिविधियों के शुरू होने के बाद यह इलाका एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बन सकता है।
राफ्टिंग गतिविधियों के शुरू होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिसमें राफ्टिंग गाइड, सुरक्षा दल, लाइफ गार्ड, कैंपिंग एवं टेंट हाउसिंग, दुकानों, ढाबों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय प्रशासन बेरोजगार युवाओं को राफ्टिंग और सुरक्षा प्रशिक्षण देने की योजना पर काम कर रहा है, ताकि वे रोजगार से जुड़ सकें। साहसिक खेलों के साथ-साथ क्षेत्र में व्यापार, होटल व्यवसाय और परिवहन को भी बड़ा लाभ होगा।

संस्थान की विशेषज्ञ टीम ने की तकनीकी जांच
पिछले दिनों अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली की टीम, निदेशक अविनाश नेगी के नेतृत्व में सुजानपुर पहुंची। टीम ने जोल पलाही से नीचे बहने वाले सात किलोमीटर क्षेत्र की टेक्निकल रूप से गहन जांच की। इस दौरान प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद रही। टीम ने यहां पर नदी का जलस्तर, प्रवाह की तीव्रता, सुरक्षा मानक, एंट्री और एग्ज़िट प्वाइंट और आसपास के सड़क नेटवर्क को सही पाया है। यह पूरा क्षेत्र रिवर राफ्टिंग के लिए पूरी तरह उपयुक्त और सुरक्षित है। साथ ही ब्यास नदी के साथ-साथ मुख्य सड़क की मौजूदगी राफ्टिंग संचालन और पर्यटकों की आवाजाही को और भी आसान बनाएगी।


सुजानपुर के विकास की राह बनेगा साहसिक पर्यटन
राफ्टिंग के शुरू होने से पर्यटन बढ़ेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। यहां पर साहसिक खेलों के बढ़ने से युवाओं को रोजगार मिलेगा। सुजानपुर साहसिक खेलों का नया आकर्षण बनेगा। ऐसे में ब्यास नदी की प्राकृतिक विरासत और साहसिक गतिविधियों का संगम अब सुजानपुर के विकास की नई पहचान बनने जा रहा है।
विज्ञापन



कोट
अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली की टीम ने निरीक्षण किया है। जोल पलाही के सात किमी के दायरे में ब्यास में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए उपयुक्त पाया गया है। यहां पर जल्द ही सरकार के निर्देशों पर औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा।
-विकास शुक्ला, एसडीएम, सुजानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें