फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता से ही साकार होगा ग्रामीण स्वच्छता का सपना : देशराज

Sun, 21 Sep 2025 04:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में आयोजित स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक के बाद अध्यापक सह
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक अध्यक्ष रंजना देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्कूल के प्रधानाचार्य देशराज कमल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। बैठक में स्कूल में बच्चों की सुविधा के लिए वेट लिफ्टिंग की सुविधा देने और लंबे समय से खाली पड़े स्कूल कला अध्यापक के पद को भरने के लिए प्रस्ताव पारित कर विधायक सुरेश कुमार का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य देशराज कमल ने बताया कि स्वच्छता सप्ताह को सफल बनाने, लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों और अभिभावकों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों से आह्वान किया है कि घरों में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ समाज को प्रेरित करने के कार्य से जोड़ें ताकि गांवों में सुंदर और स्वच्छ वातावरण बन सके। बैठक में स्कूल वरिष्ठ प्रवक्ता मणी राम शर्मा, पवन रांगड़ा अर्थशास्त्र प्रवक्ता, त्रिलोक चंद डोगरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें