फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों को दी सुरक्षा एवं बचाव कार्यों की जानकारी

Sun, 21 Sep 2025 04:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बिझड़ी स्कूल में आयोजित मॉक ड्रिल में प्रशिक्षण लेते विद्यार्थी। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिझड़ी में शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने मॉक ड्रिल की। मॉक ड्रिल में इंस्पेक्टर आदेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया और विद्यार्थियों को सुरक्षा एवं बचाव कार्यों से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्हें प्राथमिक उपचार, सीपीआर, आपदा के दौरान इंप्रोवाइज स्ट्रेचर बनाने, अग्निशमन उपकरणों का उपयोग, खोज बचाव में प्रयोग होने वाले अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों के बारे में बताया। इस मौके पर एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम, डिप्टी कमांडेंट ललित मोहन विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री देवेंद्र कुमार ने प्रशिक्षण के लिए एनडीआरएफ की टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें