फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: और महंगा हुआ घर बनाने का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
असाइनमेंट
विज्ञापन

450 रुपये में मिलने वाला सीमेंट का बैग 460 रुपये में मिल रहा

क्रशर के रेत की कीमत 22000 रुपये प्रति 400 फुट और बजरी की कीमत 16000 रुपये प्रति 400 फुट पहुंची

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। प्रदेशभर में सीमेंट की कीमतें बढ़ने से घर बनाने का सपना और महंगा हो गया है। अब 450 रुपये में मिलने वाला सीमेंट का बैग 460 रुपये में मिल रहा है। जिला हमीरपुर में भी यह बढ़ी हुई कीमतें लागू हो गई हैं। लोगों को मकान या अन्य कार्य करवाने के लिए और बजट खर्च करना पड़ेगा। सीमेंट की कीमतें बढ़ने से लागत भी बढ़ती जाएगी। जिले में सरिया 12 एमएम 5800 रुपये प्रति क्विंटल है। हालांकि, आजकल सरिया की कीमत में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। पहले सरिया 6200 रुपये प्रति क्विंटल था। क्रशर के रेत की कीमत 22000 प्रति 400 फुट है तथा बजरी की कीमत 16000 रुपये प्रति 400 फुट है।
विज्ञापन



वहीं, खड्डों से आने वाला रेत अभी उपलब्ध नहीं है। सीमेंट के दामों में उछाल होने के कारण मकान बनाना भी महंगा हो गया है। जिले के लोगों सुखदेव, बबलू, परमजीत, अश्वनी आदि ने कहा कि सीमेंट के दामों में एकाएक वृद्धि हो गई है। जिससे अब निर्माण कार्य करने के लिए और बजट खर्च होगा। मध्य और निर्धन वर्ग के लिए कीमतें बढ़ने से और अधिक परेशानी होगी। मकान बनाना हर व्यक्ति का सपना होता है लेकिन जिस तरह से निर्माण सामग्री महंगी होती जा रही है, उससे लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें