फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कोरम से उपप्रधान की कुर्सी हटाने का विवाद डीसी के पास पहुंचा

विज्ञापन
लंबलू पंचायत के प्रतिनिधी प्रधान के खिलाफ उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपते हुए। संवाद
विज्ञापन
बीडीसी, उपप्रधान ने लगाए प्रधान पर पंचायत में पिस्तौल लाने और धमकाने के आरोप
विज्ञापन

न्यायालय में दाखिल याचिका का स्टे ऑर्डर जमा करवाने के लिए कहा था : प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। ग्राम पंचायत लंबलू में मासिक कोरम में उपप्रधान की कुर्सी को हटाने को लेकर हुआ विवाद उपायुक्त तक पहुंच गया है। मंगलवार को लंबलू पंचायत के उपप्रधान सुरेंद्र कुमार, बीडीसी तिलक शर्मा और वार्ड सदस्य अपनी शिकायत को लेकर उपायुक्त कार्यालय में पहुंचे।
उपप्रधान सुरेंद्र कुमार ने अपने शिकायत पत्र में कहा कि प्रधान ने उनके आत्मसम्मान और उपप्रधान पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। प्रधान ने उनकी कुर्सी कोरम से हटा दी जोकि न्यायसंगत नहीं है। वह मनमानी कर रहे हैं। वहीं, बीडीसी तिलक राज ने आरोप लगाया कि प्रधान पंचायत में पिस्तौल लेकर आते हैं। पंचायत घर में पिस्तौल लेकर आना कहां तक उचित है। पिस्तौल से अन्य वार्ड सदस्यों और उपप्रधान को धमकाते हैं जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रधान के इस रवैये पर रोक नहीं लगती है तब तक वे सभी पंचायत कोरम का बहिष्कार करेंगे। उपप्रधान सुरेंद्र कुमार व वार्ड सदस्य शेखर चंद, सोम राज, निशा शर्मा, संतोष कुमारी, अंजना पठानिया, बीडीसी कैप्टन तिलक राज शर्मा ने कहा कि जब तक प्रधान का रवैया नहीं बदलता, पंचायत की बैठकों का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
लंबलू के प्रधान करतार सिंह चौहान ने कहा कि उपप्रधान का चुनाव रद्द किया जा चुका है। मामला कोर्ट में चल रहा है तथा उनके विरुद्ध न्यायालय में दाखिल याचिका का स्टे ऑर्डर जमा करवाने के लिए कहा गया था। पिस्ताैल पंचायत में लाने के आरोप झूठे हैं।
उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जाएगी। दोनों पक्ष सुने जाएंगे और नियमों के तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें