फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाबा के दरबार की राह को संवारने की चाह पर बजट की कमी भारी

Mon, 26 May 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
निर्माणाधीन सलौणी दियोटसिद्ध सड़क। संवाद
विज्ञापन
सलौणी(हमीरपुर)। प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर के दरबार की राह को संवारने ही चाह पर बजट की कमी भारी पड़ रही है। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत निर्माणाधीन सलौणी-बिझड़ी-दियोटसिद्ध सड़क का कार्य अधर में लटक गया है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने बिलों का भुगतान न होने से कार्य को रोक दिया है। लंबित बिलों का भुगतान होने के बाद ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा। सड़क के निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने लोक निर्माण विभाग को 3.5 करोड़ के बिल भुगतान के लिए भेजे थे, लेकिन विभाग ने बिलों का भुगतान नहीं किया है।
ऐसे में अब सड़क का निर्माण कार्य बीच में रुक गया है। बिल पास न होने पर विभाग का तर्क है कि बजट की कमी है। ऐसे में अब बाबा के दरबार तक पहुंचाने वाली इस सड़क के विस्तारीकरण का कार्य शुरुआत में ही रुक गया है। अभी महज सड़क की कटिंग का कार्य ही हो सका है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों सतीश, प्रकाश, रमनदीप, राजीव, सुमन, नितेश, मानसी आदि ने कहा कि निर्माणाधीन सलौणी-बिझड़ी-दियोटसिद्ध सड़क प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध को जोड़ती है। सड़क का निर्माण कार्य बीच में रुकने से बाबा बालक नाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होगी।
लोक निर्माण विभाग ने 18 करोड़ का दिया है ठेका
लोक निर्माण विभाग ने निर्माणाधीन सड़क का ठेका 18 करोड़ रुपये में आवंटित किया था। बीते कुछ महीनों से कटिंग और सुरक्षा कार्य (प्रोटेक्शन वर्क) किया जा रहा था, लेकिन अब जब ठेकेदार ने 3.5 करोड़ के बिल विभाग को भेजे, तो उन्हें भुगतान नहीं मिल पाया। इससे निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। निर्माण के रुकने से सड़क किनारे रहने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कोट

ठेकेदार ने भुगतान की मांग की थी, लेकिन विभाग के पास फिलहाल बजट नहीं है। दो-तीन दिन पहले ठेकेदार ने इसी कारण काम बंद कर दिया है। यदि समय रहते धन उपलब्ध न कराया गया तो परियोजना में और भी देरी हो सकती है।
विज्ञापन

-सुरेश कौंडल, सहायक अभियंता, लोनिवि बड़सर

निर्माणाधीन सलौणी दियोटसिद्ध सड़क। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें