फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चिप्स के पैकेट में जिंदा कीड़ा निकलने पर हरकत में आया विभाग, भरे सैंपल

विज्ञापन
हमीरपुर में सैंपल भरते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के सुरक्षा अधिकारी डॉ. अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। नादौन उपमंडल के तहत गौना में पिछले हफ्ते चिप्स के पैकेट में जिंदा कीड़ा निकलने बाद खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को नादौन और हमीरपुर में चार सैंपल भरे हैं। इनमें एक पिज्जा, एक अमूल दूध, एक डेयरी मिल्क और एक चिप्स का सैंपल शामिल है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सभी सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला भेज दिया है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पैकेटबंद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि गौना क्षेत्र में एक उपभोक्ता द्वारा खरीदे गए चिप्स के पैकेट में जिंदा कीड़ा मिलने के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने इस घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए खाद्य पदार्थों की नियमित जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर ने बताया कि कुल चार सैंपल भरे गए हैं, जिनमें से तीन सैंपल हमीरपुर क्षेत्र से और एक सैंपल नादौन के गौना से लिया गया है। सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि पैकेटबंद खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकिंग और एक्सपायरी डेट की जांच करें और किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

हमीरपुर में सैंपल भरते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के सुरक्षा अधिकारी डॉ. अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें