फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डूढार में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति-पत्नी में किसी बात को लेकर हुई थी कहासुनी

Sat, 24 May 2025 11:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी(हमीरपुर)

सार

हमीरपुर जिले के  थाना क्षेत्र बड़सर के अंतर्गत डूढार में 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान रिवानी शर्मा पत्नी विवेक कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
महिला ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के  थाना क्षेत्र बड़सर के अंतर्गत डूढार में 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान रिवानी शर्मा पत्नी विवेक कुमार के रूप में हुई है। महिला दोपहर तीन बजे के बाद घर पर दैनिक कार्य कर रही थी। इस दौरान उसका पति और एक साल का बेटा भी घर पर मौजूद थे। इस दौरान पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जब एक घंटे तक पत्नी कमरे से बाहर नहीं निकली, तो पति ने आवाज लगाई, लेकिन कमरे से कोई भी आवाज नहीं आई।

विज्ञापन


इसके बाद पति ने दरवाजे को तोड़कर देखा तो पत्नी पंखे से लटकी हुई थी। इसके बाद पति ने परिजनों को सूचित किया। इसके पश्चात मायका पक्ष और अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। महिला की शादी दो वर्ष पहले ही हुई थी और उसका एक वर्ष का बेटा भी है। महिला बीएड की पढ़ाई कर रही थी और अभी बिझड़ी के ही एक स्कूल में उसकी टीचिंग प्रैक्टिस चली हुई थी। ससुर बिझड़ी में दुकान करते हैं। सास सुबह ही तीर्थ यात्रा पर गई थी। वहीं, इस बारे में डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने कहा कि प्रथम दृष्टि में मामला आत्महत्या का लग रहा है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें