चबूतरा गांव में बेघर हुए परिवारों के साथ सीनियर सीटिजन काउंसिल के पदाधिकारी। जागरूक पाठक।
हमीरपुर। ग्राम पंचायत चबूतरा में 31 अगस्त को जमीन धंसने से हुई भारी तबाही में बेघर हुए लोगों को सीनियर सिटीजन काउंसिल संस्था ने मदद दी है। आपदा प्रभावित परिवारों को दुख दर्द जानने के लिए सीनियर सिटीजन काउंसिल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गांव चबूतरा का दौरा किया।
उन्होंने लोगों से मिलकर उनका हाल जाना। सीनियर सिटीजन काउंसिल ने आपदा से प्रभावित परिवारों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। इस दौरान सीनियर सिटीजन काउंसिल संस्था ने चबूतरा गांव के सुनील कुमार को एक लाख रुपये, वंशी राम को एक लाख रुपये, किशोरी लाल पुत्र महंत राम को 50 हजार रुपये, नरोत्तम दास को एक लाख रुपये, केवल कृष्ण को एक लाख रुपये और किशोरी लाल पुत्र बर्फी राम को 50 हजार रुपये के चेक प्रदान किए।
संस्था के प्रधान विजय कुमार पुरी ने बताया कि से 31 अगस्त को हुई भारी बारिश में चबूतरा गांव में लोगों के मकान गिर गए हैं। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से 6 परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओपी शर्मा, सचिव कुलदीप कमल, भगवान दास शास्त्री, शंकर दास भारद्वाज, हेमराज शर्मा, सुरेश कुमार, बीसी शर्मा, रमेश चौहान, दीप चंद, बिहारी लाल, संजीव कुमार उपस्थित रहे।