डाइट गौना करौर में आयोजित कार्यक्रम में किताबें पढ़ते डीएलएड प्रशिक्षु। स्रोत: संस्थान
हमीरपुर। वीरवार को जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में रीड-टू-रूम प्रोग्राम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मदन लाल बन्याल ने किया। उन्होंने किताबों के महत्व और व्यक्ति के जीवन में योगदान के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान डाइट परिसर में ओपन लाइब्रेरी के रूप में स्थान चिन्हित किया गया, जहां पर प्रशिक्षुओं के साथ अध्यापक भी किताबें पढ़ सकेंगे। वहीं, खाली समय पर पढ़े गए विषयों को प्रशिक्षुओं और अध्यापकों को प्रार्थना सभा में विस्तारपूर्वक साझा करना होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य न केवल डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए, अपितु आने वाली समस्त छात्रों की पीढ़ी को लाभान्वित करेगी। एक स्वस्थ, जागरूक और सभ्य नागरिक तथा समाज बनाने के लिए इस तरह की गतिविधियां बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। इस मौके पर मीडिया प्रभारी भवानी सिंह, सुनील कुमार और नेक मोहम्मद सहित अन्य मौजूद रहे।