गणेश चतुर्थी के मौके पर हमीरपुर बाजार में निकली शोभायात्रा।
- फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर/हमीरपुर। जिलेभर में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर गणेशजी की शोभायात्रा निकाली। शहर गणपति बप्पा मौरया और तेरी जय हो गणेश से गूंज उठा।
सुजानपुर के एतिहासिक मैदान में वार्षिक गणपति महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। भव्य शोभायात्रा में लोगों ने गणपति भगवान के दर्शन किए। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भव्य शोभायात्रा की अगुवाई की। उत्सव आयोजन स्थल पर पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री का गणपति उत्सव कमेटी के सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत और सम्मानित किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कमेटी सदस्यों को इस धार्मिक अनुष्ठान को प्रतिवर्ष करवाने के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि गणपति उत्सव भारत के इतिहास से जुड़ा है, सबसे पहले महाराष्ट्र में इस आयोजन को शुरू किया गया था। सुजानपुर में चौथी बार यह उत्सव हो रहा है। इस मौके पर उत्सव कमेटी सदस्यों के साथ-साथ भाजपा मंडल पदाधिकारी स्थानीय लोग महिलाओं युवा वर्ग ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।