नादौन। पुलिस थाना नादौन के गांव किटपल के पास एक बाइक को टक्कर मारकर फरार चालक की कार पुलिस ने जब्त कर ली है। जबकि, कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। हादसे में घायल व्यक्ति को देर रात टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। किटपल के पास तेज रफ्तार वाहन ने एक बाइक को टक्कर मारकर बाइक पर सवार दो लोगों को बुरी तरह से घायल कर दिया था।
इसके बाद चालक वाहन को भगाकर ले गया। इस दुर्घटना में किटपल गांव का विपिन कुमार व उसका भाई बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नादौन अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। एसएचओ नीरज राणा ने कहा कि टक्कर मारने वाली कार को जब्त कर लिया गया है। चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। युवक पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है।