फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बैजनाथ से शिमला जाने वाली बस नादौन के मानपुल के पास हो गई खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। एचआरटीसी सोलन डिपो की बैजनाथ से शिमला जाने वाली बस वीरवार को वापस जाते समय नादौन के निकट मानपुल में खराब हो गई। वाया नालागढ़, बद्दी, शिमला पहुंचने वाली यह बस दो दिन पहले बैजनाथ आते हुए नालागढ़ में खराब हो गई थी। वीरवार को फिर से नादौन के निकट मानपुल में यह बस खराब हो गई।
विज्ञापन



संपर्क सड़क पर चलने वाली इस सिंगल रूट बस में सफर करने वाली सवारियों को इसलिए भी परेशानी होती है, क्योंकि इन संपर्क मार्गों पर निगम की बस सेवाएं नियमित नहीं हैं। ऐसे में सवारियों को दिक्कत हो रही है। पहले इस रूट पर नई बस चलाई गई थी परंतु कुछ समय से अब पुरानी बस भेजी जा रही है, जो रास्ते में बार-बार खराब हो रही है। बस के परिचालक रमेश चंद्र ने कहा कि तकनीकी खराबी आने के कारण नादौन के निकट मानपुल गांव में यह बस रोकी गई। नालागढ़ बद्दी क्षेत्र में कांगड़ा और हमीरपुर जिले के सैकड़ों लोग कार्यरत हैं। इन्हें आवाजाही के लिए यह रूट काफी लाभदायक है। रोजाना यह बस भरी रहती है। लोगों ने निगम से मांग की है कि इस रूट पर नई बस लगाई जाए और पुरानी बस को हटाया जाए। इस संबंध में आरएम सोलन अनिल शर्मा ने कहा कि बसों को पूरी तरह से चेक करके ही लांग रूट पर भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के शीघ्र समाधान के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें