फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मां को आईसीयू में बता भागी दुल्हन मौसी के साथ काबू

Sun, 09 Feb 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी करवाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी व्यक्ति भी धरा, पुलिस अदालत में करेगी पेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। थाना भोरंज के अंतर्गत गरसाहड़ पंचायत के साही गांव में शादी के चंद दिनों के बाद मां के आईसीयू में होने का बहाना बनाकर भागने वाली दुल्हन, रिश्ता करवाने वाले व्यक्ति और दुल्हन की माैसी को भोरंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
भोरंज थाना में छह फरवरी को एक युवक से शादी के नाम पर एक लाख 50 हजार रुपये की ठगी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने महिला को जांच में शामिल होने के लिए कहा था, जिसके बाद थाना पहुंचने पर उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

भोरंज थाने में जितेश शर्मा नामक युवक ने ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जितेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बलदेव शर्मा निवासी खरसल गांव व तहसील सरकाघाट, जिला मंडी को शादी करवाने की एवज में एक लाख 50 हजार रुपये दिए थे। 13 दिसंबर 2024 को शादी करवाने वाला व्यक्ति बलदेव शर्मा, बबीता नामक युवती के साथ भोरंज कोर्ट में शादी के लिए लाए, लेकिन युवती के जन्म का कोई प्रमाणपत्र उपलब्ध न होने कारण वकील द्वारा शपथ पत्र के माध्यम से शादी करवा दी गई।
विज्ञापन

ठगों ने शिकायतकर्ता और उसके परिजनों को युवती के जन्म प्रमाणपत्र इत्यादि दस्तावेज जल्दी ही उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था। शिकायतकर्ता ने परिजनों के समक्ष पूरे विधिविधान से गांव के मंदिर में शादी की। इसके कुछ समय बाद ही दुल्हन घर से गहने लेकर यमुनानगर जाने की जिद्द करने लगी कि उसकी मां बहुत बीमार है और आईसीयू में दाखिल है। वहीं, वहां पहुंचकर उसने जितेश को घर भेज दिया, जिसके बाद से वह ससुराल वालों का फोन नहीं उठा रही थी।

कोट
शादी के नाम पर ठगी करने पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
-भगत सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें