फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दादी के घर रहा लड़का, सप्ताह भर मां रही अंजान

Mon, 28 Jul 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत हैरतअंगेज मामला सामने आया है। नाबालिग लड़का दादी के घर में था और इस बात से अंजान लड़के की मां ने सदर थाना में उसके लापता होने की शिकायत दे दी।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच की तो लड़का दादी के घर मिला। दादी का घर महिला के घर से करीब 100 से 200 मीटर ही दूर था। महिला ने थाना में दी शिकायत में बताया था कि उनका लड़का 22 जुलाई को हमीरपुर गया था और वापस घर नहीं पहुंचा। काफी जगह लड़के की तलाश की गई, लेकिन लड़का नहीं मिला। लापता होने के पांच दिन बाद महिला ने शिकायत दी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू की। लापता लड़के की दादी भी साथ के अन्य मकान में रहती है। लड़का पांच से छह दिन से वहीं पर रह रहा था। वह दिन को बाहर निकल जाता था और रात को वापस आता था। महिला को इस कारण बेटे की जानकारी नहीं मिल पाती।
विज्ञापन

रविवार को दादी ने मां से सपंर्क किया और लड़के की जानकारी दी। वहीं, एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि लापता नाबालिग लड़के की शिकायत प्राप्त हुई थी। नाबालिग लड़के को ढूंढ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें