फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भौर के पास एक साल बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं, हादसे का डर

Mon, 28 Jul 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भौर के समीप एक साल बाद भी सड़क किनारे नहीं लगा डंगा। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत भलवानी के अंतर्गत भौर कस्बे के समीप सड़क पर एक वर्ष से बना खतरा आज भी ज्यों का त्यों बना है। बीते वर्ष बरसात के दौरान हुए भूस्खलन के चलते इस स्थान पर सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों में विजय, संजय, राजीव, गौरव, मान चंद, दिनेश, जगदीश ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खस्ताहाल है कि एक तरफ से यह पूरी तरह खोखली हो चुकी है। दिन के समय वाहन चालक किसी तरह इस स्थान से सावधानीपूर्वक निकल जाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में यह स्थान दुर्घटना के लिए खुला आमंत्रण बन चुका है।
पिछले वर्ष ल्हासा गिरने के तुरंत बाद ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग से इस स्थान पर डंगा लगाने की मांग की थी, लेकिन अभी तक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। भलवानी पंचायत के प्रधान अमनदीप ने बताया कि यह स्थान भारी यातायात वाला है। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि संबंधित स्थान पर डंगा लगाने की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। बरसात के बाद जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें