फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा प्रसूता महिला का शव

Sun, 27 Jul 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान जान गंवाने वाली प्रसूता महिला के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में किया गया। शव का पोस्टमार्टम विशेषज्ञों की टीम ने किया। उसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
हालांकि तनावपूर्ण स्थिति में निजी अस्पताल में रात भर पुलिस की गार्द लगी रही। शनिवार सुबह जैसे ही किन्नौर से मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो उन्होंने भी अस्पताल में खूब हंगामा किया। उन्होंने चिकित्सकों पर ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। हालांकि मौके पर तैनात पुलिस टीम ने मामले को शांत करवा दिया।
विज्ञापन

गौर हो कि बीते दिन उपचार के दौरान चमनेड़ की लता देवी की मौत हो गई थी। इसके बाद पति सोमनाथ सहित अन्य परिजनों ने काफी हंगामा किया था। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे। इस कारण स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी।
विज्ञापन

वहीं, मौके पर एएसपी, एसडीएम सहित काफी संख्या में पुलिस बल तैनात था। पुलिस की ओर से परिजनों को आश्वासन दिया गया कि मामले में नियमों के मुताबिक कार्रवाई होगी। उसके बाद परिजन शांत हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें