फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी-अवाहदेवी सड़क की हालत खस्ता, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा

Mon, 03 Aug 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भरेड़ी से अवाहदेवी को जोड़ने वाली सड़क में बने गड्ढे। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत भरेड़ी से अवाहदेवी को जोड़ने वाली सड़क की खराब हालत लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और उखड़ी परत के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भरेड़ी चौक सहित कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से उनकी गहराई का पता नहीं चल पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वाहन चालक गड्ढों से बचने के लिए सड़क के दूसरी ओर चले जाते हैं, जिससे आमने-सामने टक्कर की आशंका बढ़ जाती है। भरेड़ी चौक पर सड़क पहले ही संकरी है, ऐसे में वाहन चालकों को और परेशानी होती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में आनंद, अनिल और प्रदीप ने लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने और गड्ढों को भरने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

-
लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। सड़क पर सफर करना जोखिमभरा हो गया है। उम्मीद है कि लोक निर्माण विभाग जल्द सड़क की मरम्मत करवाएगा। -वतन सिंह, निवासी लदरौर
काफी जगह से यह सड़क तंग है। यदि वाहन आमने-सामने आ जाएं तो कई बार पास लेने में भी दिक्कतें आती हैं। विभाग से कई बार सड़क को दुरुस्त करने की मांग की गई है। -अरूण सैणी, निवासी भरेड़ी

कोट
समस्या ध्यान में है। बरसात के बाद सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी। जल्द ही लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। -प्रवीण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, अनुभाग भरेड़ी, लोक निर्माण विभाग भोरंज

भरेड़ी से अवाहदेवी को जोड़ने वाली सड़क में बने गड्ढे। संवाद

भरेड़ी से अवाहदेवी को जोड़ने वाली सड़क में बने गड्ढे। संवाद- फोटो : 1

भरेड़ी से अवाहदेवी को जोड़ने वाली सड़क में बने गड्ढे। संवाद- फोटो : 1

भरेड़ी से अवाहदेवी को जोड़ने वाली सड़क में बने गड्ढे। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें