फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्र स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे कैडेट्स अक्षित और आदित्य

Tue, 17 Jun 2025 04:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कैडेट्स और सब जूनियर जूडा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
अक्तूबर माह में लखनऊ में होगी प्रतियोगिता, बच्चों को किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कांगू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू के छात्र अक्षित ठाकुर और आदित्य शर्मा राष्ट्र स्तरीय कैडेट्स जूडो प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता अक्तूबर माह में लखनऊ में होगी। राज्य स्तरीय कैडेट्स और सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता का आयोजन शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में 13 जून से 15 जून तक किया गया। प्रतियोगिता में हमीरपुर से लगभग 62 स्कूली बच्चों ने अलग-अगल भार वर्ग में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले को प्रदेशभर में द्वितीय स्थान दिलाया। प्रतियोगिता का हिस्सा बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू की छह लड़कियों और नौ लड़कों ने अलग-अलग भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन कर आठ पदक हासिल किए। अक्षित ठाकुर और आदित्य ठाकुर ने स्वर्ण, जानवी ने रजत पदक, आदित्य, तमन्ना कटोच, अंकिता और नेहा ने कांस्य पदक हासिल किए। प्रवक्ता अंग्रेजी एवं जूडो प्रशिक्षक संजीव कटोच ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता अक्षित ठाकुर और आदित्य शर्मा राष्ट्रीय स्तरीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रधानाचार्य शकुंतला पटियाल और समस्त पाठशाला परिवार ने बच्चों को बधाई संदेश देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें