फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनाही में तेंदुए ने किया तीन भेड़ों का शिकार

विज्ञापन
ग्राम पंचायत सनाही में तेंदुए ने मारी भेड़ें। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
कांगू (नादौन)। ग्राम पंचायत सनाही में मंगलवार रात करीब 11 बजे बदरदीन पुत्र जमालदीन की तीन भेड़ों को तेंदुए ने पशुशाला के बाहर मारकर फेंक दिया। सनाही पंचायत प्रधान सरिता शर्मा, उपप्रधान सोमनाथ शर्मा ने बुधवार को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। पंचायत प्रधान सरिता शर्मा ने कहा कि बदरदीन पुत्र जमालदीन की तीन भेड़ों को बीती रात तेंदुए ने शिकार बनाया है। उन्होंने समस्त पंचायत की ओर से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की गुहार प्रशासन से लगाई है। पीड़ित परिवार बीपीएल से संबधित है।
विज्ञापन

प्रधान ने कहा कि बदरदीन का 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इससे पूर्व भी कई बार तेंदुए ने पालतू जानवरों को शिकार बनाया है। दो-तीन दिन पहले इसी क्षेत्र में भूमि समतल करने का कार्य कर रहे मनरेगा मजदूरों को तेंदुए ने गुर्राहट कर भगा दिया। लोगों ने कहा कि शाम ढलते ही तेंदुआ घरों के आसपास गुर्राना शुरू कर देता है। जिसके चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तीन दिन से तेंदुआ सनाही के तेलकड गांव के आसपास घूमता दिख रहा है।
लोगों ने पंचायत को भी तेंदुआ होने सूचना दे दी है। तेंदुए के आतंक से लोग इस कदर भयभीत हैं कि अपने रोजमर्रा के कार्य के लिए खेतों में जाने से भी घबरा रहे हैं। सजयेड़ा पंचायत के प्रतिनिधियों ने लोगों की समस्या को देखते हुए सनाही के तेलकड गांव में पिंजरा लगाने की मांग वन विभाग से की है और भेड़ों के शिकार की भी सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग रेंज ऑफिसर विकास दत्ता ने कहा कि बीती रात तेंदुए की ओर से भेड़ों के शिकार की सूचना मिली है। रेंज ऑफिसर विकास दत्ता ने लोगों से आग्रह किया है कि वे रात के समय में बाहर निकलते समय सावधानी बरतें और बिना लाइट बाहर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें