फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से पारा लुढ़का, किसानों-बागवानों की आस बंधी

Sun, 06 Mar 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
हमीरपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश से जिला का पारा लुढ़क गया है लेकिन किसानों-बागवानों की आस बंध गई है। रविवार दोपहर बाद हुई बारिश ने लोगों को ठंड का एहसास करवाया। तेज हवा के साथ हुई वर्षा का लंबे समय से लोग इंतजार कर रहे थे। वहीं, शहर में उड़ रही धूल मिट्टी से भी लोगों को निजात मिली है।
विज्ञापन


कृषि विभाग की मानें तो गेहूं की फसल और सब्जियों के लिए यह बारिश वरदान साबित होगी। जिन लोगों ने सब्जियां बीज रखी हैं, उन्हें बारिश से लाभ होगा। साथ ही गेंहू की फसल के लिए भी बारिश लाभदायक है। जिन लोगों ने देरी से गेंहू की फसल की बिजाई की थी, उसके लिए बारिश अधिक लाभकारी होगी।

जिला में कई जगह गेहूं की फसल बारिश न होने से बुरी तरह से प्रभावित हुई है। विभाग की मानें तो बारिश आशा अनुरूप कम हुई है। अभी और बारिश की आवश्यकता है। बिन बारिश किसानों की फसल प्रभावित हो सकती है। बारिश न होने से फसल के बर्बाद होने का खतरा बना हुआ था। इस बारिश से किसानों को कुछ हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जियों और गेंहू की फसल के लिए बारिश लाभदायक है। बारिश से किसानों को राहत मिलेगी। देरी से बीजी गई गेहूं की फसल के लिए बारिश अच्छी है।
- डॉ. अलबेल सिंह, कृषि उपनिदेशक, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें