फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर से होशियारपुर को नई बस सेवा शुरू

Sun, 06 Mar 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को हमीरपुर से होशियारपुर वाया नादौन, अंब, गगरेट बस सुविधा शुरू हो गई। निगम की बस अब इस रूट पर रोजाना चलेगी। बस दोपहर 1:12 बजे हमीरपुर से निकलेगी। सरकारी बस चलने से लोगों को लाभ होगा। बस शाम 5:10 बजे होशियारपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहां से शाम 7:00 बजे चलकर रात करीब साढ़े 10:00 बजे बस फिर हमीरपुर पहुंच जाएगी। साथ ही, दो नए लोकल रूटों पर जेनूरम बसें चलाई जाएंगी। शनिवार को दोनों रूटों पर बसों का ट्रायल लिया गया है। इन रूटों पर भी जल्द बस सुविधा मिलेगी। जेनूरम की एक बस हमीरपुर से टौणी देवी चलाई जाएगी।

साथ ही, एक बस हमीरपुर से भोटा वाया धरोग, गाहलियां, महल से भोटा चलाई जाएगी। यही बस अग्घार, नाहलवीं होकर बस्सी जाएगी। लोक रूटों पर बस चलने से लोगों को अधिक लाभ होगा। होली के बाद इन बसों को रूटों पर भेजा जाएगा। अग्घार से महल वाया नाहलवीं बस सुविधा नहीं थी।
विज्ञापन


निगम की बस चलने से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को लाभ होगा। साथ ही, एक एचआरटीसी बस के रूट की समय सारिणी में भी बदलाव किया गया है। बस्सी से हमीरपुर चलने वाली बस के समय में तबदीली की गई है। अब बस एक घंटा पहले बस्सी से चलेगी।

पहले बस 7:40 सुबह बस्सी से हमीपुर के लिए चलती थी। अब यह बस सुबह 6:40 पर बस्सी से चलेगी। बस बस्सी, टौणी देवी, कालेअंब होकर सुबह आठ बजे हमीरपुर पहुंचेगी।

हमीरपुर से होशियारपुर के लिए बस सुविधा शुरू हो गई है। दो अन्य बसों को भी लोकट रूटों पर चलाया जाएगा। जेनूरम की दो बसें लोकल रूटों पर चलाई गई हैं। इन बसों का एक दिन का ट्रायल हो चुका है।
विज्ञापन

- कुशल कुमार, कार्यकारी आरएम, हमीरपुर
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें