फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एटीएल लैब में शिक्षकों को पढ़ाने में नहीं होगी परेशानी, मिलेगा प्रशिक्षण

Mon, 03 Nov 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 34 स्कूलों में शिक्षकों को अब अटल टिंकरिंग लैब में पढ़ाई करवाने में कोई भी परेशानी नहीं होगी। स्कूल स्तर पर लैब के संचालन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें विशेषज्ञ शिक्षकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपकरणों के संचालन, ड्रोन निर्माण के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सत्रों के बाद स्कूल स्तर पर ओरिएंटेशन लिया जाएगा। इसमें जिला स्तरीय टीम शिक्षकों के साथ संवाद करके समीक्षा करेगी।

अटल टिंकरिंग लैब में विद्यार्थी ड्रोन, रोबोट और नवाचार का प्रशिक्षण लेंगे। विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं में आधुनिक माध्यमों से प्रेक्टिकल करवाए जाएंगे। लैबों का निर्माण तीन निजी कंपनियों के माध्यम से किया गया है। कंपनियां शिक्षा विभाग के अधीन रहकर कार्य और संचालन के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व एक चरण में खंड स्तर पर शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया जा चुका है, लेकिन अब पुन: अन्य तकनीकों का ज्ञान देने व संचालन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को लैब में पढ़ाई में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। शिक्षक आसानी से विद्यार्थियों को पढ़ाने का कार्य कर सकेंगे।

कोट

शिक्षकों को अटल टिंकरिंग लैब के संचालन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में विशेषज्ञ शिक्षकों को ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से प्रशिक्षण देंगे। स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को नवाचारों से जोड़ने के लिए लैबों का निर्माण कार्य करवाया गया है।
विज्ञापन

-डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें