फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एनरोलमेंट बढ़ाने वाले शिक्षकों को मिलेगा प्रोत्साहन, होंगे सम्मानित

Thu, 24 Jul 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में एनरोलमेंट बढ़ाने वाले शिक्षकों को अब प्रमाणपत्र मिलेगा। शिक्षकों को प्रेरित एवं अभिभावकों को जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग खंड स्तर पर कार्यक्रम शुरू करेगा।
विज्ञापन

इसमें नए सत्र में सबसे अधिक दाखिले करवाने वाले शिक्षक को पुरस्कार मिलेगा। कार्यक्रम में शिक्षक की ओर से सामुदायिक स्तर पर एनरोलमेंट बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों को पीपीट और पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि आगामी समय में अन्य शिक्षक भी जागरूक होकर स्कूलों में एनरोलमेंट बढ़ाने के लिए सुचारू रूप से कार्य कर सकें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी कर स्कूलों को मर्ज होने से बचाना है।
नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्राथमिक विंग की पहली कक्षा में एक साथ 1137 नए विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। ऐसे में अन्य कक्षाओं में भी विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए विभाग ने प्रोत्साहन कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि शिक्षकों को सत्र के समाप्त होने से पूर्व सम्मानित किया जा सके।
विज्ञापन

पुरस्कार के लिए शिक्षकों के नाम खंड शिक्षा अधिकारी अपने स्तर पर विद्यार्थियों की संख्या और पूर्व में दाखिल बच्चों की संख्या के आधार पर करेंगे, ताकि सबसे अधिक दाखिले करवाने वाले शिक्षक को सम्मान मिल सके। शिक्षकों की रिपोर्ट प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय जमा होगी। रिपोर्ट के जमा होने के बाद खंड स्तर पर अलग-अलग तिथियों के अनुसार सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें अभिभावक, स्टाफ व उपनिदेशक कार्यालय की कमेटी भाग लेगी।
कोट
स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षक काफी प्रयास कर रहे हैं। शिक्षकों के प्रोत्साहन के लिए खंड स्तर पर समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिसमें शिक्षकों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

-कमल किशोर भारती, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें