फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राजकीय अध्यापक संघ के चुनाव को लेकर शिक्षक दोफाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर में शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर रविवार को हमीरपुर में सियासत गरमाने वाली है। राजकीय अध्यापक संघ दोफाड़ होने से इन संघों के सदस्य बनने में भी शिक्षकों को काफी माथापच्ची करनी पड़ रही है। नरेश महाजन गुट और वीरेंद्र चौहान गुट हमीरपुर में दो अलग-अलग जगह पर शिक्षक संघ के चुनाव करवाने जा रहा है। नरेश महाजन गुट जिलास्तरीय चुनाव डिडवीं टिक्कर में करवाएगा। इस मौके पर शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल और मुख्याध्यापक को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। महाजन गुट ने दावा किया है कि इस चुनाव में जिलेभर के सभी 1700 पंजीकृत शिक्षक संघ के सदस्य भाग लेंगे।
विज्ञापन



जिला अध्यक्ष संजीव ठाकुर, जिला महासचिव राजकुमार ने कहा कि उनके गुट को सरकार से मान्यता प्राप्त है और शुरू से वह शिक्षकों की मांगों को जोरशोर से उठाते रहे हैं। उनका संघ कई मांगों को पूरा करवाने में पूर्व में कामयाब भी रहा है। उन्होंने बताया कि हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला हमीरपुर का त्रैवार्षिक चुनाव 2023-2026 अवधि के लिए रविवार को समय 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवी टिक्कर में सुनिश्चित किया गया है। दूसरी तरफ वीरेंद्र चौहान गुट की ओर से हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की राज्यस्तरीय कार्यकारिणी के चुनाव वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में टाउन हॉल हमीरपुर में रविवार को सुबह 11 बजे आयोजित होंगे। संघ के राज्य प्रधान वीरेंद्र चौहान और जिला प्रधान हमीरपुर राजेश गौतम ने कहा कि शिक्षकों को पूरी जानकारी है कि उनकी मांगें पूरी करवाने में राज्य अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान का बहुत ज्यादा योगदान रहा है। इसलिए सभी शिक्षक हमारे संघ को मान्यता देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें