उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सभी प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक एवं खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विधानसभा सत्र के दौरान हर दिन अपनी ई-मेल चेक करें।
विधानसभा सत्र 25 फरवरी से सात अप्रैल 2016 तक होने जा रहा है। इस दौरान हर दिन अपनी ई-मेल चेक करें। मांगी कई सूचना उसी दिन उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय हमीरपुर को ई-मेल से भेजें।
उन्होंने कहा कि एक अप्रैल 2013 से 31 जनवरी 2016 के दौरान सेवानिवृत्त अध्यापक संवर्ग में से कितनों को सेवानिवृत्ति लाभ दिया जा चुका है। कितने मामलों में यह लाभ दिया जाना शेष है। इससे संबंधित सूचना अविलंब प्रेषित करें।