फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की मेहनत लाई रंग, मटाहणी स्कूल में 69 से 205 हुई बच्चों की संख्या

विज्ञापन
मटाहणी स्कूल के शिक्षक जोगिंद्र कुमार स्मार्ट क्लासरूम में बच्चों के साथ(फाइल फोटो) - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय शिक्षक जोगिंद्र सिंह के प्रयास से मटाहणी स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 69 से बढ़कर 205 हो गई है। जोगिंद्र सिंह ने 2017 में स्कूल में ज्वाइन किया था। तब यहां महज 69 छात्र अध्ययनरत थे।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को स्कूल में बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाईं और उनको सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए प्रेरित किया। जोगिंद्र सिंह के लगातार प्रयास से पांच सालों में यहां पढ़ने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 205 हो गई है। सबसे पहले उन्होंने स्कूल के नाम पांच कनाल, पांच मरले भूमि स्थानांतरित करवाई।
इसके बाद स्थानीय लोगों, सरकार और समाजसेवियों के सहयोग से विद्यालय में खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन खेल मैदान और कोर्ट बनवाए। इसके साथ ही इस बारे में अभिभावकों और बच्चें को बताया। इसकी बदौलत अभिभावक बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजने लगे। यहां पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की बेहतरीन सुविधा मिल रही हैं।
विज्ञापन

सीएचटी ने स्कूल में आधुनिक शिक्षा के लिए विद्यालय में तीन स्मार्ट कमरों का निर्माण करवाया। इसमें कंप्यूटर, यूपीएस, प्रिंटर, फोटोस्टेट मशीन और कांफ्रेंस रूम विकसित किया गया। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। उन्होंने कोरोना काल में भी जरूरतमंदों तक जरूरी चीजें पहुंचाई। उन्होंने बच्चों को घर जाकर भी पढ़ाया।
इसके अलावा योग, ध्यान करवाकर बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से तंदरुस्त रखने में मदद की। जोगिंद्र सिंह जिला मुख्यालय के साथ लगते गोपालनगर गांव के निवासी हैं। जोगिंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक होना टाइमलेस जॉब है। वह 24 घंटे विद्यालय, शिक्षा और देश हित के लिए समर्पित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें