फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन स्कीम को किया जाए बहाल : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ हमीरपुर की बैठक मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने की। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक हमीरपुर सुधीर चंदेल इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न ब्लॉकों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपनी मांगों को विस्तृत रूप में रखा। इसमें पुरानी पेंशन की बहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा गया। साथ ही मांग रखी कि नई पेंशन स्कीम को हटाकर पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। यह मांग कई वर्षों से कर्मचारी संगठनों की ओर से उठाई जा रही है। विज्ञान अध्यापक संघ भी इस मांग का भरपूर समर्थन करता है। इस मांग को पूरा करने के लिए यथासंभव प्रयास करता रहेगा। संघ ने मांग की है कि जिन अध्यापकों के नियमित होने के बाद 5 साल पूरे हो गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द वरिष्ठता नंबर दिए जाएं।
विज्ञापन

संघ ने मांग की है कि जो पीजीटी आईपी के पद पर प्रमोशन किसी भी कारण से या कानूनी अड़चन से रुकी हुई है, उसे भी कानूनी सलाह या प्रमोशन देते समय कुछ शर्त लगा कर बहाल कर दिया जाए जैसा विभाग अन्य मामलों में करता है। संघ ने मांग की है कि जो पीजीटी आईपी के पद पर प्रमोशन के लिए 5 साल के अनुभव की बेतुकी शर्त आरएंडपी नियमों में लगाई गई है, उन्हें जल्द से जल्द समाधान करके हटाया जाए। बाल विज्ञान सम्मेलन हमीरपुर के ऑनलाइन प्रबंधन के लिए जिला विज्ञान पर्यवेक्षक का विज्ञान अध्यापक संघ ने धन्यवाद किया है। संघ ने मांग की है कि आने वाले समय में प्रमोशन के लिए नियमित सेवा 5 वर्ष से घटाकर 3 वर्ष कर दी जाए। अनुबंधकाल को 3 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष कर दिया जाए। संघ ने मांग की है कि नियमित होने के बाद जो 2 वर्ष का प्रोबेशन पीरियड होता है उसे जल्द से जल्द खत्म किया जाए। इस बैठक में जिला सचिव करुण सिंह राणा, जिला वित्त्त सचिव रविंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक प्रधान राजेंद्र सिंह, प्रेस सचिव अनिल कुमार शर्मा, रजनीश, कमल चौहान, नरेश, सुभाष, अरुण, मनमोहन सिंह, देवेंद्र सिंह, अशोक गुप्ता और अश्विनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें