फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गलोड़ में लगेंगे टीबी एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी लक्षण के मरीजों की होगी पहचान, शेड्यूल जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। स्वास्थ्य खंड गलोड़ के तहत टीबी रोग की समय पर पहचान और रोकथाम के उद्देश्य से टीबी एक्सरे स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। शिविरों में लोगों की मुफ्त एक्सरे जांच के साथ टीबी संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा। पांच जून को करदोह, छह को मालग, सात को जरेड़ी, आठ को कारगू, नौ को बराहलड़ी, दस को डुधाना, 11 को रतेड़ा, 12 को करैर, 13 को कथालग, 14 को अवाहउपरला, 15 को मक्कड़, जबकि 16 जून को पंजरार में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


17 को डगवार, 18 को घंडहोली, 19 को री, 20 को पलासी, 21 को भदरूं, 22 को साहवीं, 23 को लंझियाना और 24 जून को फारसी में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर लगाए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने के लिए विशेष स्क्रीनिंग शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन व्यक्तियों को दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी, वजन कम होना, बुखार या अन्य टीबी संबंधी लक्षण हैं, वे शिविर में पहुंचकर जांच करवाएं। टीबी एक उपचार योग्य बीमारी है और समय पर जांच एवं इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें