टौणी देवी मंदिर मंदिर में टमक बजाकर मेले का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद
मंदिर के विकास के लिए दी 31,000 रुपये की धनराशि
मेले में ग्राहकों ने खूब की खरीदारी, व्यापारियों में रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणीदेवी (हमीरपुर)। कस्बा टौणी देवी में रविवार को एक दिवसीय मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। मेले का शुभारंभ समाजसेवी प्रकाश चंद ने टौणी देवी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर टमक बजाकर किया। मंदिर कमेटी की तरफ से समाजसेवी प्रकाश चंद को सम्मानित किया गया। समाजसेवी प्रकाश चंद ने कहा कि वह मंदिर के विकास के लिए हमेशा तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने मंदिर के विकास के लिए 31000 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इस बार मेले कर आयोजन बड़े स्तर पर अस्पताल, ऊहल चौक और मंदिर चौक पर किया गया। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष मेले में देर शाम तक काफी रौनक रही।
खुली सड़क के कारण राहगीरों को आवाजाही में कोई भी परेशानी नहीं झेलनी पड़ी, जबकि दुकानदारों को भी अच्छी आमदन हुई। दिनभर मंदिर में टौणी देवी माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालु कतारों में लगे रहे। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सरवण चौहान, महामंत्री सुरेश शर्मा, मुख्य सलाहकार अमरनाथ चौहान, टपरे पंचायत के उपप्रधान मदनलाल,बारी पंचायत के पूर्व उपप्रधान वरिष्ठ सलाहकार तिलक राज, कश्मीर चौहान व अन्य उपस्थित रहे।