फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वार्ड नंबर चार के पार्क में लगे झूले, बच्चों को मिली सुविधा

Sat, 05 Apr 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर चार के पार्क में झूले लगाए गए हैं। झूले लगने से अभिभावक और बच्चे खुश हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर चार में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगने के बाद यहां पर बच्चों के लिए मंनोरजन के लिए झूले, फिसल पट्टी लगाई गई है। वहीं बुजुर्गों के लिए बेंच की व्यवस्था की गई है ताकि बुजुर्ग भी आसानी से यहां बैठ सके।
पार्क के चारों ओर ग्रिलिंग भी की गई है और फूल भी लगाए गए हैं। अब बच्चों को सुजानपुर चौगान के साथ-साथ पार्क में भी खेलने के लिए विकल्प मिल गया है। इससे पहले बच्चों को खेलने के लिए सुजानपुर चौगान जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर नगर परिषद उपाध्यक्ष मनीष ने कहा कि सुजानपुर में नगर परिषद की ओर से बेहतरीन कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से पार्कों में झूले लगाए गए हैं। चारों ओर ग्रिलिंग भी की है। पार्क में आने वाले लोगों को पार्क में अच्छा माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें