हमीरपुर। शराब पीकर सार्वजनिक जगह पर हुड़दंगबाजी करने पर हमीरपुर पुलिस ने चार युवकों के चालान किए हैं। पुलिस की ओर से मामले में छानबीन की जा रही है। शुक्रवार शाम के समय पुलिस को सूचना मिली थी कि अणु चिल्ड्रन पार्क में चार लोग शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे हैं। पुलिस मौके पर आई और युवकों का मेडिकल करवाया गया, जिसमें नशे की पुष्टि हुई। उधर एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि चार युवक शराब पीकर हुड़दंगबाजी कर रहे थे। उनके चालान किए गए हैं। मामले में जांच जारी है।