फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुरेश कुमार बने हिमाचल शिक्षक महासंघ के जिला प्रधान

Sun, 29 Jun 2025 06:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हिमाचल शिक्षक महासंघ की नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी। स्रोत: संघ
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

डिडवीं स्कूल में हुई हिमाचल शिक्षक महासंघ की जिला स्तरीय बैठक

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 12 विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए दी आर्थिक सहायता

संवाद न्यूज एजेंसी

डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। हिमाचल शिक्षक महासंघ की बैठक रविवार को डिडवीं स्कूल में सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बतौर महासंघ के मुख्य संरक्षक प्रो. यशवंत सिंह राणा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
बैठक में पुरानी जिला कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। नई कार्यकारिणी में सुरेश कुमार को जिला प्रधान, मदन कुमार को महासचिव, अजीत कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, सुषमा कुमार को महिला प्रमुख चुना गया। कार्यकारिणी के विस्तार का दायित्व प्रधान और महासचिव को सौंपा गया।
विज्ञापन

महासंघ की ओर से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 12 विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। प्रदेश महासचिव पवन कुमार ने कहा कि महासंघ आंगनबाड़ी से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक का संगठन है, जो समय-समय पर शिक्षा, छात्र व शिक्षक हित के मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाता रहता है।
विज्ञापन




संगठन ने सरकार से मांग की कि स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक छात्र अनुपात 1:30 रेशो के हिसाब से होना चाहिए। वहीं, आगामी शैक्षणिक सत्र से स्थानांतरण की दूरी शहरी क्षेत्र में 30 किलोमीटर से घटाकर 25 और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 किलोमीटर करने, कर्मचारियों को वित्तीय लाभ देने, टीजीटी की भांति जेबीटी पदों के लिए भी कमीशन की भर्तियां निकालने की मांग की, ताकि प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सके।
बैठक में गुरुदेव, वंदना कुमारी, पवन कुमार, सुरेश कालिया, अश्वनी कटोच, नेरश कटोच सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें