फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर अस्पताल में डेढ़ सप्ताह से खराब एक्सरे मशीन ठीक

Fri, 23 Oct 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित संवाद न्यूज एजेंसी की खबर।
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल सुजानपुर में डेढ़ सप्ताह से खराब पड़ी एक्सरे मशीन को ठीक करवा दिया गया है। अमर उजाला के 22 अक्तूबर के अंक में सुजानपुर में एक्सरे सुविधा ठप मरीज निजी लैबों के चक्कर काटने पर मजबूर शीर्षक से संवाद न्यूज एजेंसी की खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और मशीन की मरम्मत करवाई गई।
विज्ञापन

मशीन ठीक होने से अस्पताल में उपचार करवाने पहुंच रहे मरीजों को अब एक्सरे की सुविधा दोबारा मिलने लगी है। एक्सरे मशीन खराब होने के कारण मरीजों को जांच करवाने के लिए निजी लैबों का रुख करना पड़ रहा था। इससे उन्हें अतिरिक्त पैसे खर्च करने के साथ ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को चिकित्सकों की सलाह पर एक्सरे करवाने के लिए बाहर जाना पड़ता था। इससे न केवल उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा था, बल्कि जांच करवाने में भी असुविधा हो रही थी।
विज्ञापन

खासकर उन मरीजों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही थी, जिन्हें बीमारी की पहचान और आगे के उपचार के लिए एक्सरे करवाना जरूरी था। अस्पताल में ही यह सुविधा उपलब्ध न होने के कारण उन्हें निजी लैबों में जाकर जांच करवानी पड़ रही थी।
डेढ़ सप्ताह तक मशीन खराब रहने से मरीजों को सरकारी अस्पताल में मिलने वाली सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब मशीन की मरम्मत होने के बाद मरीजों को अस्पताल में ही एक्सरे करवाने की सुविधा मिलेगी। वहीं, अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच प्रक्रिया भी सुचारू रूप से आगे बढ़ सकेगी।


कोट
एक्सरे मशीन की मरम्मत करवा दी गई है। मशीन सुचारू रूप से काम कर रही है और मरीजों को एक्सरे की सुविधा मिल रही है। -डॉक्टर विवेक वर्मा, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, सिविल अस्पताल सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें