फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर ब्लाॅक कांग्रेस का गठन, राजिंद्र वर्मा को सौंपी कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। मरजिंद्र वर्मा को कार्यकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है, जबकि प्रवीण कुमार को जोनल अध्यक्ष कुठेड़ा, सुरेश ठाकुर को जोनल अध्यक्ष टौणी देवी नियुक्त किया गया है। राजिंद्र वर्मा ने कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिमला में मुलाकात की थी।
विज्ञापन


राजिंद्र वर्मा लंबे समय से हाल ही भाजपाई हुए राजेंद्र राणा की खिलाफत करते रहे हैं। क्राॅस वोटिंग पर भी वर्मा ने राणा को खूब घेरा था। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी गंभीरता से चुनाव लड़ रही है और इस सीट पर निश्चित तौर पर विजय हासिल की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला की जनता ने लंबे संघर्ष के बाद मुख्यमंत्री का पद हासिल किया है, अब इसे खोना नहीं चाहते। पहले भी एक मुख्यमंत्री को खोकर हमीरपुर जिला के लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवगठित ब्लाॅक कांग्रेस सुजानपुर की टीम पार्टी को मजबूती दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें