फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सूजल शर्मा का भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद बारामती पुणे के लिए चयन

विज्ञापन
राष्ट्रीय अजैविक स्ट्रेस संस्थान के लिए चयन हुए डीएवी हमीरपुर के सूजन शर्मा।(संवाद)
विज्ञापन
हमीरपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के छात्र सूजल शर्मा का भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद बारामती पुणे के राष्ट्रीय अजैविक स्ट्रेस संस्थान के लिए चयन हुआ है। इन्होंने कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है और बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर में 36,000 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति के साथ उनका चयन हुआ।
विज्ञापन

सूजल शर्मा ने कक्षा एलकेजी से 12वीं तक की शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर से ही ग्रहण की है। वर्ष 2023 में 84 प्रतिशत अंक लेकर 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। उनके पिता राजेश शर्मा एक चिकित्सक हैं और माता मीनाक्षी शर्मा एक अध्यापक हैं। सूजल शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों को देते हुए आभार व्यक्त किया है। प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा एवं अध्यापकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें