फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विकासात्मक कार्यों में विद्यार्थियों के साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाभर की 242 पंचायतों में ग्राम सभाओं की बैठकों में हुई चर्चा, कई में कोरम पूरा नहीं हुआ
विज्ञापन


बारीं पंचायत में नशा मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। पंचायतों के विकासात्मक कार्यों में विद्यार्थियों के साथ अब वरिष्ठ नागरिकों के भी सुझाव लिए गए। विद्यार्थियों की नवीनतम सोच और वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव पंचायत के विकास कार्यों में सहायक सिद्ध होगा। उन्नत भारत कार्यक्रम के तहत हमीरपुर की 11 पंचायतों को शामिल किया गया। इन पंचायतों में विद्यार्थी शामिल हुए। यहां पर विद्यार्थियों ने ग्राम सभाओं की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। बुधवार को जिलाभर की 242 पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। अधिकतर पंचायतों में कोरम पूरा हो गया। विकास खंड सुजानपुर के तहत 22 पंचायतों में से 18 में कोरम पूरा हुआ जबकि चार में कोरम पूरा नहीं हुआ। विकास खंड भोरंज के तहत 39 ग्राम सभाओं में से 20 में कोरम पूरा हुआ जबकि 19 में कोरम पूरा नहीं हुआ। वहीं, विकास खंड बमसन के अंतर्गत 45 ग्राम सभाओं में कोरम पूरा हुआ, 31 का कोरम अधूरा रहा। उन्नत भारत अभियान के तहत शामिल पंचायतों के विकासात्मक योजनाओं में विद्यार्थियों के भी सुझावों को शामिल किया गया। इन पंचायतों में अणु, भोरंज, दाड़ला, लाहड़, कोटलू, मेहल, पटलांदर आदि शामिल थीं। इसके अलावा 3 पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन पंचायतों में करेर, दरुही व अघार शामिल हैं। यहां पर वृद्धजनों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नागरिकों ने अपने अनुभव पंचायत के साथ साझा किए। वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों के आधार पर पंचायत के विकास कार्यों को गति देने की बात रखी गई।

बॉक्स

ग्राम सभा में लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई

कांगू (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बढेड़ा में ग्राम सभा का आयोजन पंचायत प्रधान राजेश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। पंचायत के लोगों ने इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रधान बढेड़ा राजेश शर्मा ने ग्राम सभा में उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से जगमोहन ने लोगों को अपनी पंचायत को तंबाकू मुक्त करने की शपथ दिलवाई। पंचायत प्रधान राजेश शर्मा ने आह्वान किया कि लोग पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग करें। वहीं, नादौन की सभी पंचायतों में आयोजित ग्राम सभा की बैठकों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। हर पंचायत को टीबी एवं तंबाकू मुक्त करने में सहयोग करने के बारे में भी शपथ दिलवाई। ग्राम पंचायत हथोल में आयोजित ग्राम सभा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचआईवी यानी एड्स के प्रति विशेष तौर पर जागरूकता शिविर भी आयोजित किया। पंचायत लाहड़ कोटलु में स्वच्छता और नशा निवारण के अतिरिक्त पंचायत में विकास कार्यों को लेकर ग्राम सभा की बैठक आयोजित की। इसकी अध्यक्षता करते हुए ग्राम पंचायत प्रधान ने 15वें वित्त आयोग के तहत होने वाले कार्यों का उपस्थित लोगों को ब्योरा दिया।
विज्ञापन


बॉक्स

60 वृद्धजनों को किया सम्मानित

हमीरपुर। पंचायत दडूही में विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता पंचायत की तीसरी बार की प्रधान उषा बिरला ने की। इस विशेष ग्राम सभा में मुख्य अतिथि के रूप में हमीरपुर विधानसभा के विधायक आशीष शर्मा पहुंचे। प्रधान उषा बिरला ने ग्राम सभा की अध्यक्षता की शुरुआत करते हुए मुख्य अतिथि को शॉल और टोपी देकर सम्मानित किया। विभाग की तरफ से संदीप कुमार ने ग्राम पंचायत विकास योजना के नौ बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ किया। वहीं 75 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 60 वृद्धजनों को पंचायत की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बारीं में बिना पंजीकरण घूमने वाले कबाड़ियों पर पूर्ण प्रतिबंध

टौणीदेवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बारीं की ग्राम सभा पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। ग्राम सभा में मनरेगा के साथ ही ओडीएफ सहित अन्य कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सेल्फ भी पारित किए गए। इसके साथ ही पंचायत में बिना पंजीकरण घूमने वाले कबाड़ियों, फेरी वालों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। पंचायत में कोई भी बिना अनुमति के कबाड़ी या फेरीवाला पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पंचायत में नशा मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया है। सभी वार्डों और विशेषकर टौणी देवी बाजार की स्वच्छता को लेकर विशेष प्रयास किए जाएंगे। उसमें टौणी देवी बाजार के दुकानदारों का भी सहयोग लिया जाएगा। बैठक में पंचायत उपप्रधान सुमेश कुमार के साथ वार्ड सदस्य नरेश कुमार, राजो कुमारी, सोनू कुमारी अंजना कुमारी आदि मौजूद रहे। डिडवीं टिक्कर पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन पंचायत घर में किया। ग्राम सभा की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान कुलबीर सिंह ने की। प्रधान ने जल बिल तथा अन्य विषयों पर लोगों को जानकारी दी। वार्ड सदस्य विजय कुमार ने स्वच्छता, एचआईवी, गंदे पानी का प्रबंधन, विकास के कार्य, आपसी भाईचारा सहित कई विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें