फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले पदार्थ खाने से मेडिकल रिप्रेंजटेटिव की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

भोरंज निवासी प्रवीण कुमार(31) ने शुक्रवार शाम को जहरीले पदार्थ का सेवन किया। इस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल भोरंज ले आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। यहां से गंभीर हालत में उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। टांडा में रात को युवक की मौत हो गई। भोरंज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामला दर्जकर परिजनों को सौंप दिया है।
युवक की एक साल पहले ही शादी हुई थी और पत्नी गर्भवती है। मृतक पेशे से दवा प्रतिनिधि (एमआर) था। हालांकि युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस बारे में भोरंज थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने बताया कि जहरीले पदार्थ के सेवन से व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें