फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गसोता में 33/11 केवी सब स्टेशन बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। गसोता में 33/11 केवी का बिजली सब स्टेशन का जल्द निर्माण होगा। बिजली बोर्ड ने सब स्टेशन के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब ठेकेदार को काम आवंटित होगा। इस सब स्टेशन के लिए 5 करोड़ 49 लाख रुपये का बजट स्वीकृत है। विद्युत उपकेंद्र बनने से क्षेत्र की 16 पंचायतों के 53 गांव के 40 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

इस समय इन क्षेत्रों को मट्टनसिद्ध से बिजली की आपूर्ति हो रही है। अब बिजली बोर्ड ने गसोता में सब स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया तेज गति से शुरू कर दी है। इस विद्युत उपकेंद्र के लिए भिड़ा से लेकर गसोता तक खंभे लगेंगे। बिजली की उच्च तनाव की लाइनें बिछेंगी। यह लाइनें क्षेत्र के कई गांव से होकर गुजरेंगी। निजी भूमि से होकर गुजरने वाली बिजली की लाइनों के कारण बिजली बोर्ड और ग्रामीणों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए बिजली बोर्ड ने भूमि मालिकों से सितंबर में आपत्तियां मांगीं थीं। बिजली अधीक्षण अभियंता (एसई) में दर्ज करवाई जाने वाली इन आपत्तियों को कमेटी के समक्ष पेश किया और लोगों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया।
बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 6 दिसंबर, 2019 को हमीरपुर दौरे के दौरान गसोता में इस सब स्टेशन का शिलान्यास किया था। शिलान्यास के बाद से बिजली बोर्ड ने डीपीआर और अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया। उधर बिजली बोर्ड हमीरपुर के अधीशासी अभियंता केके भारद्वाज ने कहा कि गसोता में 33/11 केवी का विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया जा रहा है। भिड़ा से गसोता तक खंभे लगेंगे और बिजली की लाइनें बिछेंगी। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड सब स्टेशन के लिए टेंडर हो चुका है। अब सिर्फ चीफ ऑफिस से वर्क अवार्ड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें