बाल स्कूल हमीरपुर से जूनियर इंजीनियर की परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और असिस्टेंट केमिस्ट की लिखित परीक्षा रविवार को हमीरपुर और शिमला जोन में आयोजित की। दोनों लिखित परीक्षाओं के लिए आयोग ने सुबह और शाम आठ-आठ परीक्षा केंद्र बनाए थे। जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पोस्ट कोड 802 में एक पद भरने के लिए प्रदेश भर के 1418 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे।
लिखित परीक्षा हमीरपुर व शिमला जोन के आठ परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई। जबकि, असिस्टेंट केमिस्ट पोस्ट कोड 871 में भी एक पद भरने के लिए प्रदेशभर से 1544 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे गए थे। यह परीक्षा भी हमीरपुर व शिमला जोन के आठ परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि दोनों लिखित परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गईं।