फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
जिलास्तरीय दौड़ स्पर्धा में दमखम दिखातीं युवतियां। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। एथलेटिक्स एसोसिएशन हमीरपुर के सौजन्य से रविवार को सिंथेटिक ट्रैक अणु में जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें जिलाभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान सौ मीटर, दो सौ मीटर, चार सौ मीटर और 1600 मीटर दौड़ स्पर्धाएं करवाई गईं। जिलेभर एसोसिएशन के महासचिव पंकज भारतीय ने कहा कि कोरोना काल में खिलाड़ियों के लिए एसोसिएशन ने पहली बार स्पर्धाएं आयोजित कीं।
विज्ञापन

इनमें खिलाड़ियों ने खासा उत्साह दिखाया। देर शाम तक मुकाबले चलते रहे। कोरोना काल में घरों में बैठकर भी खिलाड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी करते रहे हैं। हालांकि, कोरोना के चलते प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं हो सकीं। अब जबकि कोरोना का कहर धीरे धीरे कम हो रहा है तो खिलाड़ी भी प्रतियोगिताओं के लिए मैदान में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें