फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में आज से आएंगे विद्यार्थी, अलग-अलग बेंच पर बैठेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार दो अगस्त से दसवीं, ग्यारहवीं और जमा दो के विद्यार्थी स्कूल आएंगे। इसके लिए स्कूलों में पूरी तैयारियां कर ली हैं। कोरोना से बचाव के लिए जिलेभर के स्कूलों में सैनिटाइजेशन का कार्य कर लिया गया। स्कूल प्रधानाचार्यों को भी माइक्रो प्लान भेज दिया गया। जिसमेें प्रत्येक विद्यार्थी को अलग बेंच पर बैठाना होगा। मास्क लगाने, स्कूल पहुंचने पर हाथ सैनिटाइज करवाने और समय-समय पर हाथ धुलवाने के आदेश हैं।
विज्ञापन

वहीं, प्रत्येक विद्यार्थी अपना अपना लंच बॉक्स और पानी की बोतल लेकर आएगा। दूसरे विद्यार्थी की बोतल व लंच बॉक्स से कोई भी खाना नहीं खा सकता। सामूहिक खाने पर भी रोक रहेगी। हर कक्षा का लंच समय भिन्न-भिन्न रहेगा। जिला शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबर जीत चंद्र ने कहा कि दो अगस्त से स्कूल खुल जाएंगे। पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने अपील की है जिन विद्यार्थियों में कोई लक्षण जैसे खांसी, जुकाम, बुखार आदि है वह स्कूल न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें